ओके..... ऑटो पलटने से दो घायल

-दो घायलों को भागलपुर किया रेफरतस्वीर: 12 व 13 घायलों कीप्रतिनिधि, महागामामहगामा थाना क्षेत्र के लोगांय के पास ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार हनवारा से महगामा पैसेंजर लेकर ऑटो आ रही थी. इसी क्रम में लोगांय हाट के पास चालक ने ऑटो पर से नियंत्रण खो दिया. इस कारण […]
-दो घायलों को भागलपुर किया रेफरतस्वीर: 12 व 13 घायलों कीप्रतिनिधि, महागामामहगामा थाना क्षेत्र के लोगांय के पास ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार हनवारा से महगामा पैसेंजर लेकर ऑटो आ रही थी. इसी क्रम में लोगांय हाट के पास चालक ने ऑटो पर से नियंत्रण खो दिया. इस कारण ऑटो पलट गयी. ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे. जिसमें भांजपुर गांव के रहने वाले मो एजाज का दाया पैर कट गया. जबकि श्रीमदपुर गांव की मोसमात कलावती देवी घायल हो गयी. ऑटो में सवार अन्य लोगों क ो आंशिक चोट आयी है. महगामा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ तरुण मिश्रा ने गंभीर रूप से दोनों घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.——————————-” ऑटो जब्त कर लिया गया है. चालक फरार है. मामले की छानबीन की जा रही है.”-संजय जनक मूर्ति, थाना प्रभारी, महगामा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










