ओके::फ्लैग-विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री से की मांग

-भटोंडा हादसे के आश्रितों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने की मांग-देवघर के मोहनपुर सड़क हादसे के मृतक परिजनों को पांच-पांच लाख व घायलों का इलाज कराने की मांग संवाददाता, गोड्डापोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की है. श्री यादव ने कहा कि […]
-भटोंडा हादसे के आश्रितों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने की मांग-देवघर के मोहनपुर सड़क हादसे के मृतक परिजनों को पांच-पांच लाख व घायलों का इलाज कराने की मांग संवाददाता, गोड्डापोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की है. श्री यादव ने कहा कि पोड़ैयाहाट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं. जिले का शिक्षा हब कहा जाने वाला पोड़ैयाहाट के बच्चों के लिए इंडोर स्टेडियम बन जाने से प्रतिभावान खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. 20 हजार नहीं पांच लाख दे सरकार विधायक श्री यादव ने कहा कि गत वर्ष 16 मई को पोड़ैयाहाट के भटोंडा गांव के पास बरातियों के दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को सांसद की ओर से 10 दिन पूर्व 20 -20 हजार रुपया का मुआवजा दिया गया है. जबकि तात्कालिक मुख्यमंत्री की ओर से पीडि़त परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा थी. श्री यादव ने मुख्यमंत्री से तीन मई को देवघर के मोहनपुर के पास ट्रक तथा स्कॉर्पियो के बीच टक्कर के दौरान दुर्घटना में 12 मृत व्यक्ति के परिजनों तथा तीन घायलों को मुआवजा के साथ सरकार से इलाज कराने की व्यवस्था करने की मांग की है. कहा कि अब तक ऐसे परिवारों को सरकारी सहयोग नहीं मिल पाया है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










