ओके::आपदा प्रभावित परिवारों को मिले मुआवजा: मंसूर आलम

प्रतिनिधि, महगामा आप पार्टी के प्रखंड संयोजक मंसूर आलम ने मंगलवार को प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया. श्री आलम ने प्रखंड के हनवारा, हसनकरहरिया, समरी, नरैनी, जमायडिह आदि पंचायतों के गांवों का दौरा किया. श्री आलम ने बताया कि बीते दिनों ओला वृष्टि व आंधी-तूफान के कारण हुई तबाही के बाद प्रभावित […]
प्रतिनिधि, महगामा आप पार्टी के प्रखंड संयोजक मंसूर आलम ने मंगलवार को प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया. श्री आलम ने प्रखंड के हनवारा, हसनकरहरिया, समरी, नरैनी, जमायडिह आदि पंचायतों के गांवों का दौरा किया. श्री आलम ने बताया कि बीते दिनों ओला वृष्टि व आंधी-तूफान के कारण हुई तबाही के बाद प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि वितरित नहीं किया गया था. प्रभावित परिवार अंचल कार्यालय के चक्कर काटने को विवश हैं. न तो गिरे हुए मकान का लाभ परिवारों को मिल पाया है और न ही फसलों का मुआवजा मिला है. जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की गयी है. वहीं श्री आलम ने पेयजल विभाग से गांवों में खराब पड़े चापानलों को दुरुस्त कराने की मांग की. कहा कि गांव में अधिकांश चापानल खराब हैं. अब तक किसी ने ठीक कराने की पहल नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










