ओके::विद्युत सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी

Published at :10 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::विद्युत सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी

–आज रात आपूर्ति होने की संभावना–विभाग के कर्मी जोर-शोर से जुटे –कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठपतसवीर:20 से 22 तक विद्युत सब स्टेशन में निर्देश देते कार्यपालक अभियंता व मौजूद तकनीशियन प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा विद्युत सब स्टेशन में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. रविवार की सुबह से ही काम […]

विज्ञापन

–आज रात आपूर्ति होने की संभावना–विभाग के कर्मी जोर-शोर से जुटे –कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठपतसवीर:20 से 22 तक विद्युत सब स्टेशन में निर्देश देते कार्यपालक अभियंता व मौजूद तकनीशियन प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा विद्युत सब स्टेशन में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. रविवार की सुबह से ही काम प्रारंभ कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक नया 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को सुव्यवस्थित कराने की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी. इसके लिए ललमटिया के इसीएल से बड़ क्रेन मंगाया गया था. काम में मुख्य अड़चन संसाधन का अभाव आड़े आ रहा था. वहीं सब स्टेशन में जगह की कमी के कारण भी परेशानी हो रही थी. इस दौरान सहायक अभियंता संजय कुमार सिंह, आनंद कुमार भगत, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुशील अशोक, विनोद, कुमोद, सुनील सहित दो दर्जन विद्युत कर्मी कार्य में डटे हुए हैं. पूराने ट्रांसफॉर्मरों को हटाया गया मालूम हो कि सब स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए रविवार को सबसे पहले पूराने तीन ट्रांसफॉर्मरों को हटाया गया. तब कहीं जा कर नये ट्रांसफॉर्मरों को लगाया जा सका. नये सिस्टम को तैयार करने में कर्मियों के पसीने छूट गये. आज देर शाम तक व्यवस्था को दुरुस्त कर सुचारु ढंग से विद्युत आपूर्ति करने की संभावना जतायी गयी. कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद ने बताया कि काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. नये ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने बाद आपूर्ति बहाल की जायेगी. गोड्डा सहित पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी में ब्लैक आउटएक तरफ विद्युत विभाग पावर सब स्टेशन में बड़े ट्रांसफॉर्मरों को लगाने की जुगत में है. वहीं इस कारण गोड्डा सहित पोड़ैयाहाट व सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में ब्लैक आउट है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola