ओके.... किसानों ने की नहर के जीर्णोद्धार की मांग

तस्वीर: 05 नहर के जीर्णोद्धार की मांग करते ग्रामीणप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के गंगटा कला पंचायत अंतर्गत हरना नदी से महेशपुर तक किसानों की खेतों में सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है. वर्षों पूर्व नहर का निर्माण कराया गया था. वर्तमान समय में काफी बदतर स्थिति हो गयी है. बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि […]
तस्वीर: 05 नहर के जीर्णोद्धार की मांग करते ग्रामीणप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के गंगटा कला पंचायत अंतर्गत हरना नदी से महेशपुर तक किसानों की खेतों में सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है. वर्षों पूर्व नहर का निर्माण कराया गया था. वर्तमान समय में काफी बदतर स्थिति हो गयी है. बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि करीब 50 वर्ष पूर्व इस नहर का निर्माण कराया गया था. जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण अब नहर से पानी खेतों तक नहीं पहंुच पा रहा है. इस कारण किसानों को खेती कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण मनीलाल भगत, हलधर महतो, दिगंबर महाते, दीवाकर महतो, जितेंद्र प्रकाश राय, हरि प्रसाद महतो आदि ने उपायुक्त से इस नहर के जीर्णोद्धार किये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










