शिवरात्रि की तैयारी को लेकर महुआरा गांव में हुई बैठक

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरा में शिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक हुई. महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को ठीक ढंग से लगाये जाने व मंदिर में पूजनोत्सव कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों ने बैठक बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. जुटे सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में इस बार […]
प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरा में शिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक हुई. महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को ठीक ढंग से लगाये जाने व मंदिर में पूजनोत्सव कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों ने बैठक बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. जुटे सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में इस बार भी पूजा भव्य रूप से की जायेगी. पूजा को लेकर तैयारी की जा चुकी है. बताया कि दिन में पूजा पाठ संपन्न किये जाने के उपरांत भक्ति जागरण का भी कार्यक्रम किया जायेगा. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पूजा को लेकर आसपास गांव के लोगों के भारी संख्या में पहंुचने की आशा है. इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष ज्योतिष यादव, उपाध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










