ओके::गोड्डा में आज राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का लगेगा जमावड़ा

-मेला मैदान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे चुनावी सभा–केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अर्जुन मंुडा हटिया मैदान में करेंगे सभा–महगामा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व अभिनेता राज बब्बर व सुबोधकांत सहाय करेंगे जनसभासंवाददाता, गोड्डा गोड्डा में चुनावी रंग परवान चढ़ने लगा है. पांचवें चरण के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय […]
-मेला मैदान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे चुनावी सभा–केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अर्जुन मंुडा हटिया मैदान में करेंगे सभा–महगामा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व अभिनेता राज बब्बर व सुबोधकांत सहाय करेंगे जनसभासंवाददाता, गोड्डा गोड्डा में चुनावी रंग परवान चढ़ने लगा है. पांचवें चरण के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का गोड्डा आगमन शुरू हो गया है. गुरुवार को राजद गंठबंधन प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के समर्थन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चुनावी सभा सुबह 11 बजे स्थानीय मेला मैदान में होगी. यह जानकारी युवा राजद जिला अध्यक्ष जाहिद इकबाल ने दी………………………………. स्मृति ईरानी व अर्जुन मुंडा की सभा 12 बजे भाजपा के स्टार प्रचारक सह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार दोपहर12 बजे स्थानीय हटिया परिसर में सभा को संबोधित करेंगी. श्रीमती ईरानी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मंुडा उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी चुनाव संयोजक राजेश झा तथा अरुण साह ने दी. …………………………………………. महगामा में राजबब्बर के साथ सुबोधकांत सहाय करेंगे सभा महगामा के नयानगर मैदान में गुरुवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस के स्टार प्रचारक सह फिल्म अभिनेता राजबब्बर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश रंजन के पक्ष में सभा करेंगे. श्री बब्बर के साथ पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, शकील अहमद तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत मौजूद रहेंगे. यह जानकारी दीपिका पांडेय ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










