बरहेट विधानसभा के ऑब्जर्वर ने किया बूथ का निरीक्षण

बोआरीजोर: बरहेट विधानसभा के ऑब्जर्वर डिबोर ठाकुरने बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ऑब्जर्वर श्री ठाकुर ने आद्रो, तुलसीपुर, राजाभीठा, देवीपुर, बड़ा अमरपुर आदि बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों से भी ऑब्जर्वर ने जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि मतदान करने में कोई दिक्कत तो नहीं है. ग्रामीणों […]
बोआरीजोर: बरहेट विधानसभा के ऑब्जर्वर डिबोर ठाकुरने बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ऑब्जर्वर श्री ठाकुर ने आद्रो, तुलसीपुर, राजाभीठा, देवीपुर, बड़ा अमरपुर आदि बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों से भी ऑब्जर्वर ने जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि मतदान करने में कोई दिक्कत तो नहीं है.
ग्रामीणों ने बताया कि कोई कठिनाई नहीं है. सुलभ तरीके से बूथ पर वोट देने जाते हैं. वहीं ऑब्जर्वर श्री ठाकुर ने राजाभीठा थाना प्रभारी विजय उरांव से पुलिस बलों आदि बातों की जानकारी ली. इस दौरान बोआरीजोर बीडीओ विजय मरांडी, जीपीएस बिपिन बिहारी, जेइ बी मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










