पेंटावैलेंट टीका की दी गयी जानकारी

Published at :10 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पेंटावैलेंट टीका की दी गयी जानकारी

पथरगामा. बुधवार को योगिनी स्थान के भक्त गृह परिसर में पेंटावैलेंट टीका को लेकर जानकारी दी गयी. एक दिवसीय प्रशिक्षण में चिलरा, पड़वा, रानीपुर, लखनपहाड़ी, घाट कुरावा गांव की सेविका व सहिया को पेंटावैलेंट टीकाकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. बतौर प्रशिक्षक शेखर राउत ने कहा कि पेंटावैलेंट टीका डीपीटी व हेपेटाइटिस के […]

विज्ञापन

पथरगामा. बुधवार को योगिनी स्थान के भक्त गृह परिसर में पेंटावैलेंट टीका को लेकर जानकारी दी गयी. एक दिवसीय प्रशिक्षण में चिलरा, पड़वा, रानीपुर, लखनपहाड़ी, घाट कुरावा गांव की सेविका व सहिया को पेंटावैलेंट टीकाकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. बतौर प्रशिक्षक शेखर राउत ने कहा कि पेंटावैलेंट टीका डीपीटी व हेपेटाइटिस के बदले में बच्चों को दिया जाता है. इस टीका से पांच बीमारी से शिशु को सुरक्षा मिलती है. जिसमें गला घोटू, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, मेननजाइटिस व निमोनिया से बचाव के लिये बच्चों को दिया जाता है. डेढ़ माह से तीन माह एवं अधिक तम बारह माह के बच्चों को यह टीका दिया जाना है. मौके पर सहिया साथी अनिता, रिंकू, श्वेता, मीना, नुतन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola