ओके::मंडल कारा के जेलर पर मुकदमा दर्ज

–जाति सूचक गाली देने का आरोपप्रतिनिधि, गोड्डा कोर्टमहावीर नगर के तरू मेहतराइन ने बुधवार को मंडल कारा गोड्डा के जेलर सुरेश यादव पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. मामला वर्ष 2013 के 15 अप्रैल का है. 11 अप्रैल 2013 की रात्रि नौ बजे जेलर सुरेश यादव, उसके […]
–जाति सूचक गाली देने का आरोपप्रतिनिधि, गोड्डा कोर्टमहावीर नगर के तरू मेहतराइन ने बुधवार को मंडल कारा गोड्डा के जेलर सुरेश यादव पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. मामला वर्ष 2013 के 15 अप्रैल का है. 11 अप्रैल 2013 की रात्रि नौ बजे जेलर सुरेश यादव, उसके ड्राइवर व सिपाहियों ने सदर अस्पताल के कर्मचारी कांग्रेस मेहतर के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी. इसको लेकर कर्मचारियों ने विरोध जताया था. कर्मचारियों के विरोध में तरू भी साथ थी. जिस कारण जेलर ने नगर थाना में 173/13 के तहत उस पर झूठा मुकदमा दायर किया था. तरू ने सीजेएम के न्यायालय में 22/04/13 को सुरेश यादव पर पीसीआर का मुकदमा अनुसूचित जाति एवं जनजाती अधिनियम के तहत दर्ज कराया. न्यायालय आदेश से 156(।।।) के तहत नगर थाना को पीसीआर संख्या 266/13 प्राथमिकी दर्ज करने एवं जांच करने भेजा गया. नगर थाना द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष बाद प्राथमिकी दर्ज करके सीजेएम न्यायालय में भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










