फसिया डेंगाल मुहल्ले में सड़क पर ही बहता है गंदा नाली का पानी

गोड्डा : शहर के फसिसा डेंगाल मुहल्ले में सड़क पर दूषित पानी का बहाव हो रहा है. इस कारण मुहल्ले वासियों को परेशानी हो रही है. सड़क पर सालों भर गंदा नाले का पानी बहते रहता है. पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. जिससे राह चलते लोगों को आये दिन परेशानियों से जूझना […]
गोड्डा : शहर के फसिसा डेंगाल मुहल्ले में सड़क पर दूषित पानी का बहाव हो रहा है. इस कारण मुहल्ले वासियों को परेशानी हो रही है. सड़क पर सालों भर गंदा नाले का पानी बहते रहता है. पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. जिससे राह चलते लोगों को आये दिन परेशानियों से जूझना पड़ता है.
मुहल्ले वासियों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप आरोप लगाया है. नगर थाना से लगे इस मुहल्ले की मुख्य सड़क नहर चौक को जोड़ती है. सड़क का निर्माण हाल ही में किया गया था. दो साल के अंदर ही सड़क की हालत दयनीय हो गयी है. मुहल्ले वासियों ने कई बार जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की. लेकिन अब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया.
मुहल्ले वासियों की प्रतिक्रिया नगर पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि हमारी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं. सालों भर सड़क की हालत खराब रहती है.
-शाहरुख अंसारी
मुहल्लावासी गांव की सड़क जर्जर हो गयी. नाली का गंदा पानी रास्ते पर ही बहता है. अब तक इन समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.
-अजीम अंसारी,
मुहल्लेवासी सड़क को फिर से बनाने की जरूरत है. कुछ ही दिनों में सड़क का हाल बुरा हो गया है.
-बड़कू मियां,मुहल्लेवासी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










