रावत के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published at :07 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
रावत के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

गोड्डा : झारखंड भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत के हेलीकॉप्टर को गोड्डा कॉलेज स्थित हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. श्री रावत को पाकुड़ जाना था, लेकिन खराब मौसम व कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर को गोड्डा स्थित हेलीपैड पर उतारना पड़ा. वहीं संगठन की ओर से जानकारी दी गयी कि ईंधन के अभाव […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत के हेलीकॉप्टर को गोड्डा कॉलेज स्थित हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. श्री रावत को पाकुड़ जाना था, लेकिन खराब मौसम व कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर को गोड्डा स्थित हेलीपैड पर उतारना पड़ा. वहीं संगठन की ओर से जानकारी दी गयी कि ईंधन के अभाव में हेलीक ॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. हालांकि कुछ देर के बाद श्री रावत का हेलीकॉप्टर पुन: पाकुड़ के लिये उड़ान भर लिया. हेलीकॉप्टर में श्री रावत के साथ संताल परगना प्रभारी धान सिंह रावत मौजूद थे. इस संबंध में गोड्डा विधानसभा के चुनाव अभिकर्ता अरुण साह ने बताया कि इंधन के अभाव में हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंड कराया गया था. वहीं गोड्डा चुनाव संचालन समिति के संयोजक राजेश झा का कहना है कि खराब मौसम व कोहरे के कारण पाकुड़ से पहले इमजरजेंसी लैंड कराया गया था. तसवीर-10 में दुबारा हेलीकॉप्टर लैंड के दौरान उतरते त्रिवेंद्र सिंह रावत व जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola