Advertisement
विवाहिता को जिंदा जलाया
दहेज के लिए लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना अंतर्गत गोराडीह गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के 12 बजे दहेज लोभियों ने एक 20 वर्षीय विवाहिता शोभा देवी को जिंदा जला कर […]
दहेज के लिए लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित
बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना अंतर्गत गोराडीह गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के 12 बजे दहेज लोभियों ने एक 20 वर्षीय विवाहिता शोभा देवी को जिंदा जला कर मार डाला.
मृतका की मां रेखा देवी के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 38/14 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में पति सुरेंद्र मड़ैया, ससुर कालीचरण मड़ैया, सास संझली देवी, जेठ विकास मड़ैया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के बाद से सभी हत्यारोपित फरार हैं. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement