राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,214 मामलों का निबटारा

Updated at : 10 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,214 मामलों का निबटारा

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 13,214 वादों का निष्पादन कर 4,50,95,370 रुपये की राशि का समझौता किया गया.

विज्ञापन

आपसी सुलह से पक्षकारों में 4,50,95,370 की राशि का कराया गया समझौता कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 13,214 वादों का निष्पादन कर 4,50,95,370 रुपये की राशि का समझौता किया गया. निष्पादित मामले में बैंक रिकवरी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल के मामले, बिजली बिल, पानी बिल, उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले, एमएसीटी से संबंधित मामले, मेट्रीमोनियल वाद के मामले, अन्य सिविल वाद, एक्साइज, सर्टिफिकेट, एफएफ के मामले, स्थायी लोक अदालत के मामले, फ्रंट आफिस के मामले, नियोजन से संबंधित मामले, ट्रैफिक चलान, कोटपा मामले की वसूली हुई. प्रधान जिला जज रमेश कुमार ने एमएसीटी के तहत दावाकर्ता शुकरमुनी मरांडी को 10 लाख 500 रुपये का दो चेक वितरित किया. इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन शुभारंभ रांची हाईकोर्ट के इजस्टिस सह झालसा के एक्सक्यूटिव चेयरमेन सूजीत नारायण प्रसाद ने किया. इस अवसर पर प्रधान जिला जज रमेश कुमार, परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, जिला जज प्रथम पवन कुमार, जिला जज दि्वतीय कुमार, जिला जज चतुर्थ पीयूष श्रीवास्तव , सीजेएम शशिभूषण शर्मा, प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार, रजिस्टार सतीश कुमार मुंडा समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेश चंद्र झा आदि उपस्थित थे. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सात न्यायिक बेंच का गठन किया गया था. पहले न्यायिक बेंच पर पारिवारिक विवाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं 125 सीआरपीसी से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय व चीफ एलएडीसी संजय कुमार सहाय कर रहे थे. दूसरे न्यायिक बेंच पर एलएसीटी से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. बेंच पर प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश कुमार पवन एवं एलएडीसी राहुल कुमार मामले की सुनवाई कर रहे थे. तृतीय न्यायिक बेंच पर बिजली से संबंधित मामले, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल के मामले का निष्पादन किया जा रहा था. इसके लिए द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरुपम कुमार, एलएडीसी राहुल कुमार सुनवाई कर रहे थे. चौथे न्यायिक बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट के मामले, सबजज प्रथम सह एसीजेएम रेमी प्रफुल्ल बा कोर्ट के मामले, सबजज तृतीय प्रवीण उरांव, सबजज पंचम कोर्ट के मामले की सुनवाई हुई. बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा एवं एलएडीसी आयूष राज मामले की सुनवाई कर रहे थे. पांचवें न्यायिक बेंच पर एसडीजेएम कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल व एनआइएक्ट के मामले, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, राज कल्याण, खालिद रसीद अली अहमद, सतीश कुमार मुंडा व अमित बंसल कोर्ट के मामले की सुनवाई की गयी. इस बेंच पर एसडीजेएम अनुप्रिया सांगा व एलएडीसी लीली कुमारी सुनवाई कर रही थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola