थानेदार ने शांति के लिए चैंबर ऑफ काॅमर्स से मांगा सहयोग

Updated at : 25 Apr 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
थानेदार ने शांति के लिए चैंबर ऑफ काॅमर्स से मांगा सहयोग

व्यवसायियों ने थानेदार का किया स्वागत गोड्डा : नगर थाना परिसर में चैंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्यों के साथ नयी थानेदार रेणु कुमारी गुप्ता ने बैठक की. शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबों से सहयोग मांगा. व्यवसायियों ने शहर में शांति व्यवस्था बनाये जाने के लिए सहयोग दिये जाने का भरोसा दिलाया. […]

विज्ञापन

व्यवसायियों ने थानेदार का किया स्वागत

गोड्डा : नगर थाना परिसर में चैंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्यों के साथ नयी थानेदार रेणु कुमारी गुप्ता ने बैठक की. शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबों से सहयोग मांगा. व्यवसायियों ने शहर में शांति व्यवस्था बनाये जाने के लिए सहयोग दिये जाने का भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि दिन में कम से कम एक घंटे के लिए भी शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर छूट मिले.ताकि व्यवसायियों को परेशानी नहीं हो. शहर में बने शौचालय को चालू कराने की मांग की गयी. साथ ही थानेदार ने व्यवसायियों को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. कहा कि पुलिस को सूचना मिलने पर अविलंब कार्रवाई होगी. व्यवसायियों ने थानेदार को बुके देकर सम्मानित भी किया. मौके पर संघ के शाहिद इकबाल, संजीव आनंद, दीपक अग्रवाल, दिलीप टेकरीवाल, राजेंद्र अग्रवाल,मनोज शर्मा, सच्चिदानंद साहा आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola