आयुष्मान कर्मी और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की, ओपीडी सेवा एक घंटे तक रही बाधित

गोड्डा सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया को लेकर विवाद हो गया, जिससे धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। अस्पताल कर्मियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए ओपीडी सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दीं, जिससे मरीजों और परिजनों को लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर विवादकारियों को पकड़ लिया। अस्पताल प्रबंधन ने हस्तक्षेप कर कर्मियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और ओपीडी सेवा फिर से शुरू कराई। उपाधीक्षक डॉ. तारा शंकर झा ने कहा कि मरीज सेवा सर्वोपरि है, लेकिन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालात फिलहाल सामान्य हैं।
गोड्डा सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड को लेकर विवाद प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा सदर अस्पताल में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आयुष्मान भारत योजना के एक कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच किसी प्रक्रिया को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई. इस घटना से आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए कुछ देर के लिए ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आयुष्मान कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान हुई. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और अस्पताल के अन्य कर्मी भी एकजुट होकर कामकाज बंद कर बैठे. ओपीडी सेवा बाधित होने से दूर-दराज से आए मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पंजीकरण काउंटर और डॉक्टरों के चैंबर के बाहर लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी व कर्मी को पकड़कर थाना ले गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल हस्तक्षेप किया. कर्मियों को उचित सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद ओपीडी सेवा दोबारा बहाल की गई. फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य है और मरीजों का इलाज सुचारू रूप से चल रहा है. क्या कहते हैं उपाधीक्षक अस्पताल में मरीजों की सेवा सर्वोपरि है, लेकिन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी स्वीकार्य नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. – डॉ. तारा शंकर झा, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




