गोड्डा: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा में 7 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Godda News: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा में 7 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. मंत्री ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गोड्डा से नीरभ किशोर की रिपोर्ट

Godda News: महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड में विभिन्न योजना और जनसुविधा से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. योजनाओं से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर, आसान और समय से  सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर मंत्री ने लगभग 6 करोड़ की लागत से निर्मित प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षीय एवं तृतीय/चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आवास, प्रखंड परिसर के विकास एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया. 25.73 लाख की लागत से बनने वाले ब्लॉक परिसर स्थित पार्किंग स्थल  ,65.62 लाख की लागत से बनने वाले ईटहरी पंचायत के विवाह भवन का शिलान्यास किया.

मंत्री ने क्या कहा? 

मंत्री ने कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहतर प्रशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध सेवा वितरण का आधार है. प्रखंड और अंचल कार्यालय ग्रामीण जनता की उम्मीदों का केंद्र हैं. लोग अपनी समस्याओं के समाधान की आशा लेकर इन कार्यालयों में आते हैं. ऐसे में हर जरूरतमंद व्यक्ति, महिला, पुरुष और बुजुर्ग के समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना ही सरकार एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का दायित्व  है.

मेहरमा का भुस्का पहाड़ होगा विकसित

मंत्री ने कहा मेहरमा के भुस्खा पहाड़ को भी पर्यटन के नक्शे पर लाने की दिशा में एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू हो चुका है. जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा. जिस तरह भगैया पार्क विकसित हुआ है, उसी तरह मेहरमा में भी एक नया पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राशन, पेंशन, आवास, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के बेहतर भविष्य, हरित वातावरण और सामुदायिक सुविधाओं का भी विस्तार करना है. 

पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. पंचायतों को वर्षों से लंबित पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध कराने का काम किया गया है, जिससे कि स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास कार्यों को गति मिल पाए. मंत्री ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद पेंशन, राशन, अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है. जेएसएलपीएस पर चर्चा कर कहा कि माध्यम से महिलाओं को बैंक क्रेडिट लिंकिंग, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है. झारखंड में जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यन से उगाए गए आम आज विदेशों में निर्यात हो रहे हैं.

भगैया सिल्क को जीआई टैग, बड़ी उपलब्धि

भगैया सिल्क को जीआई टैक मिलना बड़ी उपलब्धि बताते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अब यह सुनिश्चित होगा कि हमारे बुनकरों को अच्छे दाम मिले. 

पीने के पानी की समस्या का भी किया जिक्र

पीने के पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कई जलापूर्ति योजनाएं केंद्र सरकार से समय पर राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रभावित हुईं, लेकिन राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है और जल्द ही इन योजनाओं को पूरा किया जाएगा. जब तक सभी नल-जल योजनाएं पूरी तरह चालू नहीं हो जाती, तब तक पंचायतों को उपलब्ध कराई गई राशि से चापाकलों की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष जिम्मेदारी निभानी होगी. 

पंचायत स्तर पर मिलेंगी अधिक डिजिटल सरकारी सेवाएं 

मंत्री ने कहा कि पंचायतों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रखंड कार्यालयों में भीड़ कम हुई है और सरकार का प्रयास है कि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए ग्रामीणों को प्रखंड या जिला कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने बताया कि जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों के लिए पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इससे पहले पेंशन, मंईयां सम्मान और अबुआ आवास के लिए भी शिविर लगाए गए थे. आने वाले समय में ड्राइविंग लाइसेंस और स्वास्थ्य बीमा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए भी पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे. सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे कि महागामा, मेहरमा और ठाकुरगंगटी के लोगों को राज्य के अन्य विकसित क्षेत्रों जैसी सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सके. 

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola