गोड्डा: मुहर्रम पर्व को लेकर हनवारा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित 

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते हुए

Muharram Meeting Hanwara: झारखंड के गोड्डा जिले के हनवारा थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. प्रशासन ने जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने, अफवाहों से बचने और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट  

आपके शहर में

विज्ञापन

Muharram Meeting Hanwara: मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत वातावरण में पूरा कराने को लेकर शनिवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी  ध्रुव कुमार सिंह ने की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. 

अफवाह की जानकारी प्रशासन को दें

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि मोहर्रम आस्था, अनुशासन और भाईचारे का पर्व है. सभी लोग आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाएं. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचने की अपील की.  उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे कि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके. 

प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील 

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही निकाले जाएं. पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अंचलाधिकारी खगेन महतो ने सभी अखाड़ा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सके. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola