सिंघाड़ी गांव से दो देशी कट्टे के साथ वृद्ध गिरफ्तार

मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव से निरंजन मंडल (65 वर्ष) को दो देशी कट्टाओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महिला फूलन देवी ने अपने ससुर के घर में कट्टा होने की सूचना थाने को दी। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरंजन के घर छापेमारी हुई, जिसमें दो देशी कट्टे बरामद किए गए। केस दर्ज कर आरोपी की मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि कट्टा निरंजन को किसी और ने रखने दिया था, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से पूछताछ कर सही आरोपी की खोज कर रही है। छापेमारी में मुक्ता हांसदा व अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
प्रतिनिधि, मेहरमा. मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव से दो देशी कट्टा के साथ मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी निवासी निरंजन मंडल (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस मामले में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेहरमा प्रभाग की इंस्पेक्टर रूबी मिंज भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं. थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि रविवार की देर शाम सिंघाड़ी निवासी फूलन देवी नामक महिला थाना पहुंची और अपने ससुर निरंजन मंडल के घर में देशी कट्टा रखने की सूचना दी. महिला की सूचना पर इसे वरीय पदाधिकारी को बताया गया और उनके निर्देशानुसार निरंजन मंडल के घर जाकर उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उनके निशानदेही पर घर से दो देशी कट्टा बरामद किए गए. थाना प्रभारी ने बताया कि देशी कट्टा के साथ निरंजन मंडल को गिरफ्तार कर मेहरमा थाना कांड संख्या 58/26 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी का मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, दबे जुबान से कुछ ग्रामीणों ने बताया कि निरंजन मंडल को देशी कट्टा किसी और के द्वारा रखने को दिया गया था, जो मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस द्वारा गंभीरता से पूछताछ के दौरान सही आरोपी का पता चलने की संभावना है. छापेमारी टीम में मुक्ता हांसदा एवं पुलिस बल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




