अनियंत्रित जुगाड़ गाड़ी पलटी, कहलगांव के चालक की मौत

बिरामचक गांव के पास एनएच 133 पर सरिया लदे जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक अनिल यादव (55) की मौत हो गई और एक मजदूर मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा भेजा गया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली। तेज गति से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधि, मेहरमा. बलबड्डा थाना क्षेत्र के एनएच 133 पीरपैंती-महागामा मुख्य मार्ग पर बिरामचक गांव के समीप सरिया लदे जुगाड़ गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, जुगाड़ गाड़ी पर बैठे एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गया है. मृतक चालक की पहचान बिहार के कहलगांव थाना क्षेत्र के गम्हरपुर निवासी 55 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी गांव का 30 वर्षीय मनीष यादव है. घायल युवक को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ. प्रणव कुमार और डॉ. सुशांत कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल युवक का हाथ टूट जाने और सर में अत्यधिक चोट होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह को दी गई. एएसआई मुक्तेश्वर राम और पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी काफी तेज गति से ललमटिया की ओर से सरिया लोड कर आ रही थी. घटना स्थल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जब ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो चालक का सिर पूरी तरह कुचल गया था और दूसरी ओर जुगाड़ गाड़ी पर सवार व्यक्ति गिरा पड़ा था. ग्रामीणों ने देखा कि चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो चुकी थी. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा जाएगा. मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




