बसंतराय मेले की बंदोबस्ती के लिए नीलामी 11 अप्रैल को

बसंतराय प्रखंड कार्यालय ने प्रखंड मुख्यालय के ऐतिहासिक तालाब के किनारे लगने वाले प्रसिद्ध मेले की बंदोबस्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 11 अप्रैल को प्रखंड परिसर में मेले की नीलामी होगी। प्रारंभ में अग्रधन राशि 2,19,652 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 6,58,957 रुपये कर दिया गया है। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बैंक ड्राफ्ट बैंक ड्राफ्ट अनिवार्य होगा। अन्य शर्तें पहले जैसी ही लागू रहेंगी। प्रखंड कार्यालय ने निविदा से जुड़ी सभी जानकारी सूचना पट पर उपलब्ध कराई है। इस नीलामी को लेकर स्थानीय लोग और व्यवसायी उत्साहित हैं।
प्रतिनिधि, बसंतराय. बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के किनारे लगने वाले प्रसिद्ध मेले की बंदोबस्ती को लेकर प्रखंड कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में प्रखंड कार्यालय की ओर से निविदा सूचना जारी कर दी गयी है. मेले की बंदोबस्ती के लिए 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी सैरात बंदोबस्ती 01/2026-27 के तहत मेले की बंदोबस्ती के लिए निर्धारित शर्तों और राशि की जानकारी दी गयी है. सूचना के अनुसार, बंदोबस्ती की न्यूनतम राशि का 25 प्रतिशत अग्रधन के रूप में 2,19,652 रुपये निर्धारित किया गया था. हालांकि बाद में इसे संशोधित करते हुए अग्रधन राशि को बढ़ाकर बंदोबस्ती की न्यूनतम राशि का 75 प्रतिशत यानी 6,58,957 रुपये कर दिया गया है. बंदोबस्ती से संबंधित अन्य शर्तें यथावत रखी गयी हैं. निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को अग्रधन राशि प्रखंड विकास पदाधिकारी, बसंतराय के नाम से निर्गत बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा. यह बैंक ड्राफ्ट मूल रूप में आवेदन के साथ संलग्न करना होगा. प्रखंड प्रशासन ने बताया कि निविदा से संबंधित नियम, शर्तें तथा अन्य विस्तृत जानकारी प्रखंड कार्यालय बसंतराय के सूचना पट पर देखी जा सकती है. मेले की नीलामी को लेकर स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में भी उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




