बाइकसवार तीन युवक जख्मी

महगामा : दुर्गापुर के समीप बोलेरो व बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. बोलेरो चालक गाड़ी समेत घटनास्थल से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम चनायचक के आनंदी हेंब्रम, दलदली निवासी राकेश बास्की व अनुज टुडू एक साथ बाइक पर सवार होकर कुसमी गांव जा रहे थे. करनू दुर्गापुर मोड़ के […]
महगामा : दुर्गापुर के समीप बोलेरो व बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. बोलेरो चालक गाड़ी समेत घटनास्थल से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम चनायचक के आनंदी हेंब्रम, दलदली निवासी राकेश बास्की व अनुज टुडू एक साथ बाइक पर सवार होकर कुसमी गांव जा रहे थे. करनू दुर्गापुर मोड़ के समीप बोलेरो की चपेट में आ गये, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां डॉ जेपी भगत ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ जेपी भगत ने बताया कि तीनों युवक की ज्यादा खून बहने के कारण स्थिति गंभीर हो गयी थी. घटना के संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार झा ने बताया कि बोलेरो के टक्कर से तीनों युवक घायल हो गये थे. तीनों घायल युवक का बयान लेकर अज्ञात बोलेरो व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




