महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर

Updated at : 09 Mar 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर

पोड़ैयाहाट : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकता विकास मंच पोड़ैयाहाट की ओर से 14वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला परिषद सदस्य बेला बसंत बेसरा, जिप सदस्य घनश्याम यादव व मुखिया अनुपम भगत ने संयुक्त रूप से किया. बेला बसंत बेसरा ने कहा निश्चित रूप से महिलाओं को अधिकार और सम्मान पुरुषों […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकता विकास मंच पोड़ैयाहाट की ओर से 14वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला परिषद सदस्य बेला बसंत बेसरा, जिप सदस्य घनश्याम यादव व मुखिया अनुपम भगत ने संयुक्त रूप से किया. बेला बसंत बेसरा ने कहा निश्चित रूप से महिलाओं को अधिकार और सम्मान पुरुषों के बराबर मिलना चाहिए. आज की महिलाएं किसी से कम नहीं है. चाहे किसी भी क्षेत्र में हो अगर महिला आगे बढ़ेगी तो समाज और भी सशक्त होगा.

वहीं जिप सदस्य यादव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं को सरकार सम्मान देने की दिशा में कार्य करें. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के 130 पंचायत के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया. महिलाओं द्वारा महिला हिंसा को लेकर नाटक, गीत, नृत्य के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को सामने लाने का प्रयास किया. मंच के अध्यक्ष ने बताया कि एकता महिला विकास मंच ने अबतक बीस हजार महिलाओं को संगठित करने का काम किया है.

जिसमें महिला मंडल 1005, 100 से अधिक ग्राम संगठन है. पिछले वर्ष प्रखंड के 12 गांव में सब्जी का खेती बडे पैमाने पर महिलाओं ने की. मौके पर अध्यक्ष रामदुलारी देवी, सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष विनीता देवी, वंदना कुमारी, स्विटी देवी, अर्चना देवी, सुशील दास, अनामिका मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola