-नौलखा डैम में डूबने से युवक की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनवार के नौलखा डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से गांधी चौक के 30 वर्षीय प्रवीण मोदी की मौत हो गयी. प्रवीण अपने घर पर दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

विज्ञापन

धनवार नौलखा डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से गांधी चौक के 30 वर्षीय प्रवीण मोदी की मौत हो गयी. प्रवीण अपने घर पर दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं. जानकारी के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह प्रवीण रविवार की सुबह टहलने के लिए डैम की ओर गया था. इस दौरान वह डैम में नहाने लगा. नहाने के क्रम में वह डैम में डूब गया. उसे डूबते देखा, तो दो युवक डैम में छलांग लगाकर उसे डैम से बाहर निकाला. घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही धनवार पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. इस घटना से धनवार बाजार के गांधी चौक में दुर्गापूजा की खुशी गम में बदल गयी है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola