Giridih News :नशे में हंगामा और मारपीट करनेवाला युवक गिरफ्तार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर थाना पुलिस ने मोहलीचुआं चौहान मोहल्ला निवासी महेंद्र डोम के पुत्र गोपी डोम को नशे में हंगामा करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से डेंडराइट का सेवन करता था और नशे की हालत में मोहल्ले के लोगों से अक्सर झगड़ा करता था. बुधवार रात भी उसने नशे में धुत होकर आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की. इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. तंग आकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस से की. शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola