Giridih News :करंट से हुई युवक की मौत, गांव में मातम

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थानांतर्गत बिजली विभाग के झारखंडी फीडर से जुड़े गांव तुलसीडीह में शुक्रवार की दोपहर के बाद करंट लगने से ताहिर अंसारी (44) की मौत हो गयी. युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया.

विज्ञापन

वह घर में बिजली के कनेक्शन के बावजूद करंट नहीं आने की वजह से ट्रांसफार्मर के पास बिजली कनेक्शन ठीक करने गया था. बांस से ट्रांसफॉर्मर के पास के तार ठीक किया. बिजली के करंट का तेज झटका ताहिर को लगा. इससे उसकी मौत हो गयी. यह भी बताया जाता है कि घर के अंदर के बिजली बोर्ड में कुछ गड़बड़ी थी. उसे सुधारने के लिए टेस्टर को जैसे ही बोर्ड के डिवाइस से संपर्कित किया, तो हादसा हो गया. करंट उसके हाथ से होकर पूरे शरीर में चल गया. देखते ही देखते उसके प्राण निकल गये. मृत ताहिर अपने पीछे पांच संतान छोड़ गया है. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इससे गांव में मातम पसरा हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को इसके के लिए जिम्मेवार बतला रहे हैं. मुखिया पति अजीत कुमार वर्मा का कहना है कि जगह-जगह तार जर्जर होकर झूल रहे हैं. जब तक हादसा नहीं होता है, विभाग की कुंभकर्णी निद्रा टूटती नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola