Giridih News :आजादी के पूर्व से भंडारीडीह में हो रही पूजा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के श्रीश्री आदि शक्ति दुर्गा मंडप भंडारीडीह (ताराटांड़) में आजादी के पूर्व से ही दुर्गापूजा हो रही है. गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ थाना के बगल हटिया मैदान के समीप भंडारीडीह स्थित दुर्गा मंदिर आसपास के लोगों की आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन

आजादी के पूर्व जमींदार चौहान राम ने अपने इलाके में अमन, चैन एवं खुशहाली के लिए ताराटांड़ में दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी. बताया जाता है कि जनहित में दुर्गा पूजा मनाने का सपना आने के बाद जमींदार चौहान राम ने ताराटांड़ में दुर्गा पूजा शुरू की थी. बाद में लोगों की सहमति से मंडप को गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क के समीप भंडारीडीह हटिया मैदान में स्थापित किया गया. लोगों का मानना है कि इस मंदिर में जो कोई मनोकामना लेकर आते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है. कहा कि इस मंदिर में वैष्णवी रीति से पूजा की जाती है.

पूजा समिति है सक्रिय

दुर्गा पूजा समिति भंडारीडीह, ताराटांड़ के अध्यक्ष बिनोद राम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है. कहा कि कलश स्थापना से संध्या छह बजे संगीतमय आरती होती है. यह लगातार नवमी तक चलेगा. चिहुंटिया, ताराटांड़, मोहलीडीह, भलपहरी, सोनबाद, बुचादह, नउयाडीहा, भंडारीडीह, कैलुडीह व झितरी के हजारों श्रद्धालु संध्या आरती में पहुंचते हैं. कहा कि भक्ति जागरण के साथ भलपहरी, ताराटांड़, चिहुंटिया तथा भंडारीडीह के नवयुवक चार दिन धार्मिक व सामाजिक नाटक का मंचन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola