Giridih News :आकाशीय बिजली गिरने महिला की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी गांव में रविवार शाम चार बजे वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गयी. महिलाएं खेत की ओर गयी थीं. मृतका 41 वर्षीया फुलवा देवी थी, जो सोनबाद पतारी गांव के निवासी सुशील राय की पत्नी थी.

विज्ञापन

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी गांव में रविवार शाम चार बजे वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गयी. महिलाएं खेत की ओर गयी थीं. मृतका 41 वर्षीया फुलवा देवी थी, जो सोनबाद पतारी गांव के निवासी सुशील राय की पत्नी थी. घायल महिला उसी गांव के जयदेव राय की 35 वर्षीया पत्नी मनीता देवी है. उसका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गयी. खेत में मौजूद दोनों महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयीं. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टर ने फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया. मनीता की हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola