Giridih News :जमीन विवाद में महिला से मारपीट, चार पर आरोप

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 May 2026 10:03 PM

विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के बेंड्रो गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घायल महिला ने पुलिस से शिकायत की है.

विज्ञापन

घायल महिला सबिता देवी पति महेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि भैंसूर मनोज यादव, उनके पुत्र बिपिन यादव, पत्नी शीला देवी तथा बहू नीतू देवी ने घर में घुसकर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से मारपीट की. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता के पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाये, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. शिकायत मिलने पर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पानी निकासी को ले दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह गांव में बारिश का पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में आपस में भिड़ गये. इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये. घायलों में कासिम अंसारी (55 वर्ष), गुलशन खातून (25 वर्ष), अल्लाउद्दीन अंसारी (30 वर्ष) व सैबून खातून (50 वर्ष) शामिल है. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद कासिम व अल्लाउद्दीन अंसारी को बेहतर उपचार गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. अल्लाउद्दीन ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे बारिश के बाद नासिर अंसारी उसके घर के दरवाजे पर नाली बना रहा था, मना करने पर हमला कर घायल कर दिया. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola