Giridih News:छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 10:49 PM
Giridih News:एसएसकेबी हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया.
एसएसकेबी हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया. रैली विद्यालय से निकलकर अनुमंडल कार्यालय परिसर तक गयी. विद्यालय प्रधानाध्यापक पंकज प्रसाद सिंह ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मतदाताओं से 20 नवंबर को अपना बहुमूल्य मत देने की पील की. देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म-वर्ग-जाति-समुदाय-भाषा अथवा किसी प्रलोभन में नहीं आकर मत देने की शपथ दिलायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










