Giridih News :फ्लॉप साबित हो रहा है ग्राम उत्कर्ष कैंप

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :फ्लॉप साबित हो रहा है ग्राम उत्कर्ष कैंप

Giridih News :धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देवरी प्रखंड के चयनित गांवों में लगाया जा रहा कैंप फ्लॉप साबित हो रहा है. पदाधिकारियों के उदासीन रवैये की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

विज्ञापन

शुक्रवार को प्रखंड के गुनियाथर पंचायत के महेश किशोर गांव में आयोजित कैंप में सिर्फ स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग ने ही स्टॉल लगाया गया. कार्यक्रम में मुखिया सेरून खातून, नोडल पदाधिकारी श्रीकांत कुमार, अभिव्यक्ति फाउंडेशन के संजीव कुमार, पंचायत सेवक महेंद्र रजक, एएनएम सोनमुनि सोरेन, मोनिका हांसदा आदि मौजूद थे.

निराश होकर लौटे ग्रामीण

इधर, अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से कैंप पहुंचे ग्रामीणों को निराश लौट गये. ग्रामीण सुनील मरांडी, सुशील मरांडी, सोमरा मरांडी समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे कैंप में राशन कार्ड के लिए आवेदन देने पहुंचे, लेकिन अधिकारी के मौजूद नहीं रहने के कारण आवेदन जमा नहीं कर पाये. स्वास्थ्य विभाग के के स्टॉल में ब्लड का सैंपल संग्रह कर रिपोर्ट के लिए अस्पताल आने के लिए बोला गया. आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन लिया गया, लेकिन कार्ड नहीं निर्गत किया गया.

मनियाडीह में बेनेफिशरी सैचुरेशन कैंप का आयोजन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शुक्रवार को आदि सेवा केंद्र मनियाडीह में बेनेफिशरी सैचुरेशन कैंप लगाया गया. इस अभियान में कई विभागों ने स्टॉल लगाये. शिविर में श्रम, कल्याण, स्वास्थ्य, अंचल, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों के स्टॉल में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार आनंद, मुखिया दशरथ किस्कू, श्रम विभाग के सौरभ कुमार, अंचल निरीक्षक सूरज कुमार सुमन, सामाजिक सुरक्षा के इरफान आलम, पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास, रामकिशोर यादव, संदीप रजक, प्रधानाध्यापक सुधीर गुप्ता, शिक्षिका रेजिना हेंब्रम, रमेश मुर्मू, हीरालाल टुडू समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola