Giridih News :बिरहोरटंडा में लगा शिविर, लोगों को किया गया लाभान्वित

Giridih News :सरिया प्रखंड की अमनारी पंचायत के बिरहोरटंडा में आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के सर्वांगीण विकास व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत विशेष शिविर लगाया गया.
शिविर में बिरहोर परिवारों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. जो परिवार अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित थे, उनसे आवेदन लिये गये. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा दी. शिविर में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के आठ, पेंशन योजना के सात आवेदन, राशन कार्ड के आठ आवेदन, मातृत्व वंदना योजना के चार आवेदन मिले. लगभग 50 बच्चों का आधार बनाने के लिए फार्म भरा गया.
30 मरीजों का किया गया इलाज, दी गयी
दवा
30 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया. शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये. मौके पर मुखिया अजय यादव, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आवास योजना के ब्लॉक के कोऑर्डिनेटर,अंचल कार्यालय के कर्मी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, नाजिर, वार्ड सदस्य यूसुफ अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










