Giridih News :घटिया सामग्री मिलने पर दुकानदारों को लगायी फटकार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 May 2026 10:57 PM

विज्ञापन

Giridih News :फूड सेफ्टी व्हीकल शुक्रवार को तिसरी पहुंची. इस दौरान फूड सेफ्टी के अधिकारियों और कर्मियों ने तिसरी बाजार स्थित मिठाई की दुकानों सहित होटलों, खोमचाें और ठेलों में रखी गयी सामग्रियों की जांच की.

विज्ञापन

इस दौरान फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई और अन्य सामग्रियों व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच की. वहीं, होटलों में दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची. जांच के दौरान मिठाई व अन्य सामग्रियों में रंग का प्रयोग किया हुआ मिला. समोसा, पकौड़ी व अन्य सामग्रियों को तलने में घटिया तेल से बना गया पाया. इसे देखकर फूड सेफ्टी विभाग के लोगों ने मिठाई दुकानदारों को कड़ी फटकार लगायी और सुधार लाने की चेतावनी दी. वहीं, ठेले और खोमचा वालों को भी स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का ख्याल रखने की हिदायत दी गयी.इस कार्रवाई से तिसरी के मिठाई दुकानदारों, होटल मालिकों और ठेलेवालों में हड़कंप है.

गावां में लड्डू और जलेबी किया नष्ट

गावां बाजार में फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई दुकान व चाट-गुपचुप ठेलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान दुकान और ठेले पर तैयार सामग्री के गुणवत्ता की जांच की गयी. जांच के दौरान गड़बड़ी उजागर हुई. अभियान की शुरुआत ब्लॉक मोड़ में संचालित मिठाई दुकान से हुई, जहां लड्डू और जलेबी में रंग की मात्रा अत्यधिक पाये जाने पर उसे फेंकवा दियाया. इसके बाद टीम गावां बाजार पहुंची, जहां सभी होटल में लड्डू, रसगुल्ला, पनीर, समोसा आदि की जांच की, जिसमें मैदा और अरारोट के साथ प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ. इस पर टीम के सदस्यों ने उसे अविलंब नष्ट करने के साथ सुधार लाने का निर्देश दिया.गुपचुप और चाट ठेले में रंग से बना छोला मिलने पर कड़ी हिदायत देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही कई पुड़िया रंग, मिलावटी हल्दी जब्त कर लिया.

25 किली मिलावटी हल्दी मिली

इसके अलावा बाइपास रोड में संचालित होटल, ढाबा आदि में भी छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां मिलावटी हल्दी और रंग का इस्तेमाल किए जाने पर फटकार लगाते हुए उसे नष्ट कर दिया गया. दुकानदारों की शिकायत पर टीम ने एक राशन दुकान में छापेमारी की, जिसमें 25 किलो मिलावटी हल्दी का पैकेट बरामद किया गया. अधिकारियों ने कहा कि आज सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है. पुनः जांच के दौरान पकड़े जाने पर फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola