Giridih News :सड़क हादसे में महिला की मौत, दो बच्चे घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 May 2026 11:03 PM
Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर डोरंडा स्थित बलगी धाम के समीप शुक्रवार की शाम बाइक और तेज रफ्तार चार पहिया में टक्कर हो गयी. इसमें एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. चार पहिया वाहन महिला को काफी दूरी तक घसीट कर ले गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया और सड़क पर कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया. मृतका की पहचान अंजू देवी पति तुलसी राणा के रूप में हुई है.
बाइक से जा रही थी महिल, साथ थे बच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंजू देवी दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल पडरिया से ससुराल से पंडासिंघा अपने मायका जा रही थीं. इसी दौरान बलगी धाम के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया ने धक्का मार दिया. हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घोरथंभा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एवं पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गयी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज
ापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. धक्का मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










