Giridih News :राशन कालाबाजारी मामले में केस दर्ज, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :राशन कालाबाजारी मामले में केस दर्ज, चालक गिरफ्तार

Giridih News :धनवार प्रखंड अंतर्गत डोरंडा पंचायत के लहरियाटांड़ गांव में पीडीएस राशन कालाबाजारी मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. मामले में गुरुवार देर रात घोड़थंभा ओपी में डीलर समेत तीन लोगों के विरुद्ध किया गया है.

विज्ञापन

वहीं पकड़े गये टेंपो चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा बुधवार देर रात पकड़े गए चावल लदे टेंपो की जांच के बाद प्रखंड खाद्य आपूर्ति विभाग ने जब्त अनाज को पीडीएस का चावल मानते हुए कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनवार प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत कुमार ने जब्त चावल की जांच की. करीब चौबीस घंटे बाद हुई जांच में गुरुवार देर रात अनाज को पीडीएस वितरण से जुड़ा चावल पाया गया. इसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने घोड़थंभा ओपी को लिखित आवेदन देकर पीडीएस दुकानदार नूर मोहम्मद, जब्त टेंपो एवं चालक रवींद्र राय के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की अनुशंसा की.

टेंपो में लदा था 9.5 क्विंटल चावल

आवेदन में कहा गया है कि जब्त वाहन में करीब 20 बोरा चावल लदा था, जिसका वजन लगभग 9.5 क्विंटल पाया गया. वाहन से इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन भी बरामद हुई. पूछताछ के दौरान चालक ने कथित रूप से स्वीकार किया कि चावल डीलर नूर मोहम्मद से लिया गया था. इसके बाद विभाग ने पूरे मामले को पीडीएस राशन की अवैध निकासी व कालाबाजारी से जुड़ा गंभीर मामला माना है.

पुलिस कर पूरे मामले की जांच : ओपी

प्रभारी

ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग का आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि चालक रवींद्र कुमार को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. बता दें कि बुधवार देर रात ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर लहरियाटांड़ गांव में एक अनाज लदे टेंपो को रोक लिया. जांच के दौरान चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका. इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर हंगामा करने लगे. ग्रामीणों ने अनाज लदे वाहन के साथ चालक को भी पुलिस के हवाले कर दिया और कार्रवाई की मांग की थी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola