Giridih News :ग्रामीणों ने स्कूली बच्चे को कंधे पर नदी पार करवाया

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी प्रखंड की हरियाडीह पंचायत के मंदनाडीह गांव से गुरुवार को विकास के दावों की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आयी. आधुनिकता के इस दौर में गांव के स्कूली बच्चे को कंधे पर बैठाकर नदी पार करवाना पड़ा. यह मामला गुरुवार की दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच का है.

विज्ञापन

चहाल के विद्यालय से पंदनाटांड़ लौट रहे थे बच्चे, नदी का जलस्तर बढ़ने से थे परेशान

जानकारी के मुताबिक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के मंदनाडीह गांव के बच्चे पढ़ाई करने के लिए चहाल स्थित एक विद्यालय गये थे. दोपहर एक बजे छुट्टी मिलने के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे. इधर, चहाल व मंदनाडीह गांव के बीच गुजरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. तेज बहाव के कारण बच्चे नदी पार नहीं हो पा रहे थे. बच्चे भूख से भी बेचैन हो रहे थे. इसके बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई.

अन्य ग्रामीणों को भी नदी पार करने में की सहायता

जानकारी होने पर गांव के लोग नदी के पास पहुंचे. गांव के युवक आशीष मुर्मू व भोला बास्के ने गांव के स्कूली बच्चों को कंधे पर बिठाकर नदी पार करवाया. साथ ही अन्य को हाथ पकड़ कर नदी पार कराया. बच्चों के नदी पार करवाने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इस संबंध में गांव के ग्रामीण सोनाराम मुर्मू, सुरेश मुर्मू, सुनीता बेसरा, बड़की बेसरा, मुन्नी मरांडी, सोनिया हांसदा आदि ने बताया कि गांव के लिए सड़क व गांव के किनारे से गुजरे नाले पर पुल नहीं रहने की वजह से आवागमन में काफी परेशानी होती है. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी पुल व सड़क नहीं बने. बारिश होने से आवागमन करना जोखिम हो जाता है.

जमुआ विधायक ने दिया है पुल बनाने का आश्वासन

मुखिया : इस संबंध में हरियाडीह पंचायत के मुखिया बाबूमनी सिंह ने बताया कि सड़क व पुल नहीं रहने से आवागमन में समस्या हो रही है. आवागमन में उत्पन्न समस्या को देखते हुए सड़क व पुल बनवाने की मांग की गयी है. जमुआ की विधायक ने सड़क व पुल बनवाने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola