ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से की गयी वट सावित्री की पूजा

Updated at : 06 Jun 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से की गयी वट सावित्री की पूजा

ग्रामीण क्षेत्र में भी वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की गयी. सुहागिनों ने वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा और कथा सुनी.

विज्ञापन

देवरी. सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने अपने पति की दीर्घायु की कामना की. सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर सावित्री- सत्यवान की कथा भी सुनी. पूजा को लेकर सुहागिनों में उत्साह दिखा. सोलह शृंगार व पारंपरिक परिधान में सजधज कर महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची.

बेंगाबाद.

वट सावित्री व्रत को लेकर क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं में उत्साह दिखा. सज संवर कर महिलाएं बरगद वृक्ष के नीचे पहुंचीं. वट वृक्ष में रक्षासूत्र बांधकर अखंड सुहाग की कामना की. पंडितों ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनायी. नव दंपतियों में अधिक उत्साह देखा गया.

झारखंडधाम.

सुहागिनों ने वट वृक्ष के साथ बाबा भोलेनाथ की भी पूजा की और पति के लंबी आयु की कामना की. झारखंडधाम समेत अन्य क्षेत्र में वट सावित्री पूजा की धूम रही. सुबह महिलाएं वट वृक्षों के समक्ष जमा होकर रक्षा सूत्र बांधा और पूजा अर्चना की. धुरेता, हीरोडीह, रेंबा, चरघरा, पोबी, जोराशांख, शाली, चुंगलो, तारा, धुरगड्डगी, भंडारो, पालमो, डोंगोडीह, चुंगलखार, करिहारी समेत अन्य गांवों में महिलाओं ने पूजा की.

गांडेय.

प्रखंड के गांडेय, दासडीह, झरघट्टा, बुधुडीह, महेशमुुंडा समेत अन्य गांवों में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से वट-सावित्री की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की. महिलाओं ने जल, फूल, अक्षत, चंदन, फल-फूल व पकवान के साथ वट वृक्ष की पूजा की. वट वृक्ष के सामने धूप, दीप, अगरबत्ती जला कर नैवेद व शृंगार साम्रगी भी चढ़ाया.

तिसरी.

पति की लंबी आयु और रक्षा के लिए महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की. तिसरी समेत अन्य गांवों में वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही. तिसरी मिशन स्कूल के पास, तिसरी मैगजीन के पास और गम्हरियाटांड़ के पास महिलाएं सुबह से ही कतार में लगकर वट सावित्री की पूजा अर्चना की.

गावां.

वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य की कामना को ले वट वृक्ष के नीचे ब्रह्मा व सावित्री की पूजा की. पूजा के बाद पुरोहित ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनायी. व्रत के कारण बाजार में सुबह से ही चहल-पहल थी. फलों व साग सब्जियों की दुकान में काफी भीड़ देखी गयी. बांस व तार के पंखे की खूब बिक्री हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola