Giridih News :धनतेरस पर बगोदर में हुआ दो करोड़ का व्यवसाय

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने जमकर खरीदारी की. आभूषण, बरतन, वाहन शो रूम, इल्ट्रॉनिक्स के अलावा झाड़ू खरीदने वालों का तांता लगा रहा है. दुकानें देर रात तक खुली रहीं. बगोदर में दो करोड़ का व्यवसाय हुआ.

विज्ञापन

बगोदर समेत आसपास के बाजारों में धनतेरस को लेकर काफी भीड़ भाड़ रही. बगोदर चौक, बगोदर- सरिया रोड से लेकर नीचे बाजार तक लोगों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी के रूप में जानी जानेवाली झाड़ू की खरीदारी भी जमकर हुई. हरेक हाथों में झाड़ू देखने को मिल रहा था. इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की. खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह भी देखने को मिला. बगोदर के कई स्थानों पर बरतन दुकान, इल्ट्रॉनिक्स दुकान, सोने, चांदी व आभूषण की दुकान, बाइक शो रूम, मोबाइल दुकान, बक्सा दुकान के अलावे पूजा पाठ की सामग्री की दुकानों में भी लोगों की भीड़ रही.

पूजा सामग्री की भी हुई बिक्री

लोग कांसा, पीतल के बर्तन के साथ आभूषणों की भी खरीदारी करते रहे. बगोदर बाजार में लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. इधर, कई लोगों ने धनतेरस पर पूजा अर्चना भी की. बगोदर बाजार में ग्राहकों के लिए कई दुकानों में गिफ्ट, स्क्रैच कूपन भी खरीदारी पर रखे हुए थे, जिससे ग्राहकों ने उत्साह दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola