दो बाइक की टक्कर, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 10:57 PM
डुमरी थाना क्षेत्र के तेलखरा के समीप केबी रोड पर सोमवार की शाम दो बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी और दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.
डुमरी थाना क्षेत्र के तेलखरा के समीप केबी रोड पर सोमवार की शाम दो बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी और दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मंगलुआहार का 45 वर्षीय चंद्नारथ महतो बाइक से डुमरी से घर जा रहा था. तेलखरा के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें चंद्रनाथ महतो सहित दूसरी बाइक में सवार विरपोक निवासी दिलशाद अंसारी और पापा अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल भेजा. जांच के बाद चिकित्सकों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल दो अन्य बाइक सवारों को धनबाद भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










