Giridih News :युवती व नाबालिग से छेड़खानी मामले में दो पकड़ाये

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मेला घूमने आयी एक युवती व एक नाबालिग के साथ मनचले युवकों की टोली ने शुक्रवार को छेड़छाड़ की थी. पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग है.

विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के होने वाले पति के साथ मारपीट भी की गयी थी. मामले की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों (एक बालिग व एक नाबालिग) को हिरासत में ले लिया था. परिजनों के लिखित शिकायत पर शनिवार को सरिया थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता पक्ष के आवेदन के अनुसार दोनों लड़कियां आपस में मौसेरी बहनें हैं. वह केशवारी मेला घूमने आयीं थीं. इसी दौरान दो लड़के उनके साथ छेड़छाड़ की. लड़कियों को मारपीट भी की गयी. दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया. घटना की पुष्टि एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola