Giridih News :सात की रैली को लेकर आदिवासी समाज की बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया स्टेडियम में शनिवार को आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता रामजी मुर्मू तथा संचालन बालेश्वर मरांडी ने किया. बैठक में आगामी सात अक्तूबर को आदिवासी समाज की आहूत रैली की तैयारी पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

आदिवासी मांझी हड़ाम रामजी मुर्मू ने बताया कि अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की कड़मी समाज की मांग पर सरकार विचार करती है तो इसका दुष्प्रभाव आदिवासी समाज पर पड़ेगा. इसी आलोक में आगामी सात अक्तूबर को सरिया में आदिवासी समाज रैली आयोजित करने जा रहा है. इसमें सरिया प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य प्रखंड से भी समाज के लोग आमंत्रित किये गये हैं. बीते दिनों आदिवासी समाज की एक छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने पर जोर दिया गया. लोगों ने कहा कि समाज को एकजुट होकर इस जघन्य अपराध के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास करना होगा.

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

उक्त दोनों मुद्दों पर एसडीएम सरिया से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. मौके पर बालेश्वर मरांडी, कामेश्वर मांझी, महादेव मांझी, हरिलाल मांझी, सुरेंद्र बेसरा, अजीत सोरेन, दुर्गालाल मांझी, सुनील मरांडी, सोनाराम मुर्मू, सुरेंद्र मांझी, सुरेंद्र हंसदा, सुरेंद्र मरांडी, भादो मांझी, सुखदेव मांझी, बहादुर टुडू, दिनेश टुडू, नन्हकू मरांडी, बुधन सोरेन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola