Giridih News :सौ सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने अवैध बालू खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है. छापेमारी में सौ सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया.

विज्ञापन

खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने अवैध बालू खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गिरिडीह-डुमरी रोड पर निरीक्षण के दौरान खान निरीक्षक और उनकी टीम ने गिरिडीह स्टेडियम के पास एक ट्रैक्टर को बालू लदे देखा. ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया. इसके बाद चालक वाहन छोड़ कर भागने में सफल रहा. ट्रैक्टर बिना नंबर का था. इसमें सौ सीएफटी अवैध बालू लदे होने की पुष्टि हुई. चालक और मालिक संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर ट्रैक्टर और बालू को जब्त कर मुफ्फसिल थाना को सौंप दिया गया. खान निरीक्षक ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन व परिवहन पर रोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola