Giridih News :चारपहिया की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के हथियागढ़ के पास गुरुवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दो कोडरमा जिले के मरकच्चो के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर 12.30 दिन में कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के डगरनवा का अनिल बेसरा पिता लालू बेसरा (23 वर्ष) व संजय हेंब्रम (17 वर्ष) तथा तिसरी थाना क्षेत्र के घुठियामारण का बबलू सोरेन पिता मधु सोरेन (19 वर्ष) लोकाय से मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान हथियागढ़ के कन्हाई मोड़ पर एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. धक्का इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में अनिल बेसरा का दाहिना कंधा टूटकर अलग हो गया. साथ ही पैर में भी गंभीर चोट आयी. वहीं, बबलू सोरेन के सिर और शरीर के अन्य भाग में में कंभीर चोट लगी, जबकि संजय हेंब्रम को मामूली चोट पहुंची है.

सूचना पर पहुंचे ओपी प्रभारी

सूचना मिलते ही घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से राजधनवार रेफरल अस्पताल भेजा. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने अनिल बेसरा और बबलू सोरेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया. घायल संजय ने बताया कि वे लोकाय से मेला देखकर वापस लौट रहे थे. धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार वाहन और चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola