Giridih News :डीजे लदे वाहन के धक्का से तीन घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के तेतरियामो व अंसारी चौक पर मुहर्रम के अखाड़ा के दौरान एक डीजे वाहन ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे तीनों आंशिक रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद तेतरियामो व अंसारी चौक के लोग डीजे संचालक को पकड़ने के लिए नीमाडीह की तरफ दौड़े. इसकी सूचना अखाड़ा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जमुआ पुलिस को दे दी.

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की सतर्कता से बड़ी घटना होने से टली

हीरोडीह थाना क्षेत्र के तेतरियामो व अंसारी चौक पर मुहर्रम के अखाड़ा के दौरान एक डीजे वाहन ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे तीनों आंशिक रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद तेतरियामो व अंसारी चौक के लोग डीजे संचालक को पकड़ने के लिए नीमाडीह की तरफ दौड़े. इसकी सूचना अखाड़ा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जमुआ पुलिस को दे दी. सूचना पाते ही जमुआ थाना के एसआई रोहित सिंह सदल-बल को लेकर तेतरियामो व अंसारी चौक पहुंचे और मामला शांत कराने में लग गये. घायल लाल मोहम्मद, मो सद्दाम अंसारी व मो रहमान अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे शांतिपूर्वक खेल का प्रदर्शन कर रहे थे. इस बीच नीमाडीह गांव का बिपिन यादव रइयोडीह गांव के अखाड़ा से डीजे बजाकर आ रहा था. जैसे ही हमलोग नजदीक आये तो डीजे लदा पिकअप वैन तेज गति से चलाते हुए अखाड़ा की तरफ आने लगा. मना करते-करते धक्का मारकर घायल कर दिया. लोगों का गुस्सा बढ़ते देख जमुआ के इंस्पेक्टर रोहित महतो, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह ओपी प्रभारी महेश चंद्रा ने लोगों को समझाया. खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद भी वहां पहुंचे और लोगों से बात की. उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की. कहा कि डीजे संचालक पर मुकदमा किया जायेगा. उसका डीजे भी जब्त होगा. इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.

क्या कहते हैं एसडीपीओ: एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ितों से आवेदन मांगा गया है. आवेदन के आधार पर ही मामला दर्ज किया जायेगा. कहा कि तेतरीयामो के लोग काफी समझदार और पुलिस के मददगार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola