Giridih News : गढ़वा में साइबर क्राइम के मामले में तीन धराये

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : अंधेरे का लाभ उठा कर कुछ अपराधी भाग निकले

विज्ञापन

Giridih News : गढ़वा में साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधियों को बेंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात को नावासारी टोल प्लाजा के पास धर दबोचा. हालांकि रात के अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ अपराधी वहां से भाग निकलने में सफल रहे. बताया जाता है कि गढ़वा में कुछ दिन पूर्व साइबर क्राइम की घटना हुई थी. गढ़वा पुलिस उक्त मामले के उद्भेदन में जुटी हुई थी. इधर, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगी थी. इसके बाद गिरिडीह के वरीय पुलिस अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी. मोबाईल लोकेशन से पुलिस टीम अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई. पता चला कि देर रात को एक सफारी वाहन में सवार होकर अपराधी बेंगाबाद के रास्ते देवघर की ओर जा रही है. धर पकड़ के लिए पुलिस अधिकारी रात में टोल प्लाजा के पास छापेमारी में जुट गयी. रात के डेढ़ बजे के करीब उक्त सफारी वाहन वहां पहुंची. पुलिस टीम ने उक्त वाहन को रोककर जांच में जुट गयी. इस दौरान उक्त वाहन से कुछ युवक नीचे उतरकर अंधेरे में खेत के रास्ते भाग निकलने में सफल रहा. इधर पुलिस ने सफारी वाहन जेएच जेएच 15 एजे 4026 और तीन युवकों को कब्जे में कर थाना ले आयी. पकड़ाये युवकों में दो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गपैय के जबकि एक युवक जमुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये गये हैं. इस बात की जानकारी गढ़वा पुलिस को दे दी गई. सूचना मिलने के बाद गढ़वा से पुलिस अधिकारियों की टीम बेंगाबाद के लिए निकली है. हिरासत में लिये गये तीनों अपराधियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola