Giridih News :छापेमारी में साढ़े तीन क्विटल महुआ किया गया नष्ट

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया. तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़कुरा पंचायत के बथानटांड़ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इसमें साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया.

विज्ञापन

इसमें दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर से लगभग साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ और शराब बनाने में इस्तेमाल होनेवाले उपकरणों को नष्ट कर दिया.

गड़कुड़ा पंचायत के बथानटांड़ में अवैध धंधा की मिली थी सूचना

बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गड़कुरा पंचायत के बथानटांड़ में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की गयी और अवैध सामग्री को नष्ट कर दिया गया. इस गोरखधंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. तिसरी पुलिस की उक्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में दहशत है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के साथ साथ झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवान मुकेश पंडित, राहुल यादव, आनंद साव, अनिल टुडू और शंकर उरांव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola