Giridih News :धनवार के ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मॉनसून की बारिश में धनवार प्रखंड की कई सड़कें जर्जर हो गयी हैं. प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति भी अच्छी नहीं है. सोमवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर इस सड़क की मरम्मत की.
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण सुरेश यादव, लवकुश राणा, राहुल राणा, श्रीकांत यादव आदि ने बताया कि यह सड़क गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है और खराब हालत के कारण न केवल स्कूली बच्चों को कठिनाई झेलनी पड़ रही थी, बल्कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत हो रही थी. लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की इस पहल को गंभीरता से लेते हुए जर्जर सड़क का स्थायी समाधान किया जाये, ताकि आने वाले दिनों में फिर ऐसी स्थिति न बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










