Giridih News :राज्य सरकार आदिवासियों से छलावा कर रही है : डॉ मंजू कुमारी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाजपा ने देवरी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान सूर्या हांसदा एनकाउंटर और बहुचर्चित रिम्स-टू निर्माण हेतु आदिवासियों की जमीन लेने का विरोध किया गया. भाजपा ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की.

विज्ञापन

देवरी में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने देवरी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान सूर्या हांसदा एनकाउंटर और बहुचर्चित रिम्स-टू निर्माण हेतु आदिवासियों की जमीन लेने का विरोध किया गया. भाजपा ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी समाज और राज्य की जनता के साथ छलावा कर रही है. विधायक डॉ मंजू कुमारी ने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के नाम पर सूर्या हांसदा की हत्या की गयी है. उन्होंने इसे आदिवासी समाज के प्रति सरकार की क्रूरता करार दिया और मांग की कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआइ से करायी जाये, ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस दौरान राज्यपाल के नाम से एक मांग पत्र सौंपा गया. प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, पार्टी नेत्री गीता हाजरा, मंडल अध्यक्ष अजय राय, अजय तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, विजयनंदन तिवारी, रतन तिवारी, महिला मोर्चा की पिंकी देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, पंकज राम, फाल्गुनी राय, रतन तिवारी, गौतम तिवारी, सुधीर यादव, संजीव कुमार, सत्यनारायण चौधरी, उमेश राय, पंकज राम, सुरेश हाजरा, सुधीर यादव, भरत सिंह, पिंटू तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola