ePaper

Giridih News :माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने की एक कंबल-एक मुस्कान अभियान की शुरुआत

Updated at : 21 Dec 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने की एक कंबल-एक मुस्कान अभियान की शुरुआत

Giridih News :एक नयी सोच और सामाजिक सरोकार के साथ केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए राज्यस्तरीय शीत राहत सेवा अभियान ‘एक कंबल-एक मुस्कान’ की शुरुआत रविवार को गंगापुर से की.

विज्ञापन

एक नयी सोच और सामाजिक सरोकार के साथ केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए राज्यस्तरीय शीत राहत सेवा अभियान ‘एक कंबल-एक मुस्कान’ की शुरुआत रविवार को गंगापुर से की. अभियान के तहत गंगापुर बस्ती के लगभग 25 जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. शुरुआत केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे ने की. उपसंगठन मंत्री अमर सेठ, केंद्रीय सदस्य आदिव्य एकघरा तथा मीडिया प्रभारी अभय कंधवे मौजूद थे. संजीत ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन या एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्यस्तरीय शीत राहत सेवा अभियान है. इसके अंतर्गत संगठन के सभी मंडलों में कंबल वितरण किया जायेगा, ताकि ठंड से जरूरतमंदों को राहत मिले. उन्होंने सभी मंडलों के पदाधिकारियों व सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान को पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ायें. इस राज्यस्तरीय अभियान में समिति के उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, हरिमोहन कंधवे, रौनक बरबिघैया, प्रतीक बड़गवे, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहानी, कोषाध्यक्ष नितेश बरबिघैया आदि का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola