Giridih News :नहीं मिली अनुमति, अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन हुआ स्थगित

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:30 PM

विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के डोकीडीह में रविवार को होने वाला अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. एसडीओ से इसकी अनुमति नहीं मिलने पर यह निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

इसकी जानकारी अल्पसंख्यक समाज के मुफ्ती मो सईद आलम, डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो अकबर व हाजी मो उस्मान ने दी. उन्होंने कहा कि उर्दू के साथ सौतेला व्यवहार, आलिम फाजिल की डिग्री की मान्यता को खत्म करने का प्रयास, उर्दू स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी बंद करने, मदरसा बोर्ड के गठन, उर्दू एकेडमी समेत अल्पसंख्यकों के अन्य अधिकारों को लेकर डोकीडीह में रविवार को अल्पसंख्यक समाज के सम्मेलन आहूत था.

एसडीओ को दिया गया था आवेदन

सम्मेलन के लिए एसडीओ को अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है. सम्मेलन आयोजित करने को ले सरकार के आला अधिकारियों से वार्ता हुई और घाटशिला उपचुनाव के बाद आलिम-फाजिल की डिग्री पर आवेदकों के बहाली का आश्वासन मिला है. कहा कि सम्मेलन को लेकर पंडाल बन गया था. मौके पर डॉ अंजर, मो हैदर, मो मुख्तार, मो सुल्तान, मो तौसिफ, मो इकबाल अंसारी, अबू बकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola